Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
Jamshedpur: Municipal Elections – Mango : मानगो में 10 से अधिक वार्ड पार्षदों की सदस्यता पर मंडरा रहा खतरा
उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए जाति प्रमाण पत्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाए जा रहे हैं। विशेष रूप से ओबीसी -01 वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में जारी प्रमाण पत्रों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि इन मामलों की गहन जांच होती है तो 10 से अधिक वार्ड पार्षदों की सदस्यता पर भी खतरा मंडरा सकता है। वार्ड संख्या-11 से चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी अंजू गोराई के पति रवि शंकर गोराई ने शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर वार्ड-11…
उदित वाणी नई दिल्ली: शीर्ष सरकारी सूत्रों ने इस आशंका को खारिज किया कि मौजूदा वैश्विक ऊर्जा स्थिति भारत के लिए संकट बन सकती है। भारत के पास फिलहाल 250 मिलियन बैरल (करीब 4,000 करोड़ लीटर) से अधिक कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद का भंडार है, जो पूरी आपूर्ति श्रृंखला में लगभग 7–8 सप्ताह का बफर प्रदान करता है। नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। ये भंडार किसी एक स्थान या एक ही रूप में नहीं रखे गए हैं। इन्हें जमीन के ऊपर बने स्टोरेज टैंकों, भूमिगत रणनीतिक गुफाओं, पाइपलाइन सिस्टम, टर्मिनल टैंकों, समुद्र में ट्रांजिट में मौजूद स्टोरेज जहाजों और…
उदित वाणी नई दिल्ली: सनातन धर्म में पंचांग के साथ ही दिन की शुरुआत मानी जाती है। इससे ही दिन का निर्धारण और शुभ-अशुभ समय का पता चलता है। दृक पंचांग के अनुसार, 8 मार्च को चैत्र मास, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसे रंग पंचमी के नाम से मनाया जाता है। यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी के रंग-गुलाल खेलने को समर्पित है। मथुरा, वृंदावन और देश के कई मंदिरों में इस दिन विशेष रंगोत्सव, झांकियां और होलिका उत्सव का समापन होता है। रंग पंचमी को कृष्ण पंचमी या देव पंचमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता…
उदित वाणी नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड (एनबीसीसी) ने जूनियर इंजीनियर, ग्रेजुएट असिस्टेंट समेत विभिन्न 59 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा…
UPSC Results 2026: सिविल सर्विस परीक्षा में झारखंड के इन साधारण परिवारों के युवाओं की शानदार कामयाबी
उदित वाणी रांची: किसी के पिता दर्जी हैं, तो किसी के पिता डाकघर में क्लर्क। सीमित संसाधन, छोटे शहर और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि, लेकिन सपने बड़े। ये कहानियां झारखंड के उन युवाओं की है, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। दुमका जिले के कुमड़ाबाद की सुदीपा दत्ता ने ऑल इंडिया रैंक 41 हासिल की है। सुदीपा के पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में सहायक पोस्टमास्टर हैं और मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं। उन्होंने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के सहारे सेल्फ-स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की। सुदीपा नियमित रूप से दुमका…
Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल में कई महीनों से सरकारी खाते में नहीं जमा हो रहा एंबुलेंस का पैसा
उदित वाणी जमशेदपुर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संचालित तीन एंबुलेंस से होने वाली आय का पैसा कई महीनों से अस्पताल के सरकारी खाते में जमा नहीं किया जा रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एमजीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने संबंधित वाहन चालकों को पत्र जारी कर तत्काल राशि जमा करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि एंबुलेंस सेवा के लिए मरीजों से ली जाने वाली राशि को नियमानुसार अस्पताल के खाते में जमा करना अनिवार्य है। यह राशि अस्पताल में एंबुलेंस सेवा को बेहतर बनाने और संचालन में…
T20 World Cup : खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगी भारत की भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
उदित वाणी, नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी. खिताबी मैच की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा. भारतीय टीम ने चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है. वहीं, न्यूजीलैंड टीम टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंची है. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है. टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से 16 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है.…
WEST SINGHBHUM CRIME : चक्रधरपुर के कांजी हाउस में मारपीट, दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
उदित वाणी, चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी स्थित कांजी हाउस में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना ने इलाके में हलचल मचा दी. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने चक्रधरपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है. स्थानीय निवासी रितु देवी और उनके पति विष्णु बहादुर ने पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. वहीं, पूर्व वार्ड पार्षद लालजी प्रसाद ने भी इस घटना को लेकर अपनी तरफ से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस की कार्रवाई चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला…
उदित वाणी, गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र के ओटी हिल 14 नंबर के नीचे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खदान कर्मियों में हड़कंप मच गया. आयरन ओर उत्खनन कार्य में लगे एक डोजर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. आग फैलते ही डोजर के पास मौजूद मजदूर और कर्मचारी डर और तनाव में आ गए. चालक की सूझबूझ ने टाली बड़ी घटना डोजर चला रहे ठेका मजदूर चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया और जलते हुए डोजर से कूदकर अपनी जान बचाई. उनकी सूझबूझ और समय पर प्रतिक्रिया से बड़ी दुर्घटना…
उदित वाणी, जमशेदपुर : बेल्डीह काली बाड़ी में 6 मार्च 2026 की शाम को रंगों, भक्ति और उत्सव की धूम मची रही, जब यहां पहली बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ. इस उत्सव में 120 से अधिक उत्साही भक्तों, समुदाय के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जो भारत के सबसे रंगीन त्योहार होली की भावना में एकजुट हुए. आश्रम परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था. भगवा और बैंगनी बैकड्रॉप, पारंपरिक उत्सवी मोटिफ्स और गर्म शाम की रोशनी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवी लग रहा था. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक बड़ा बैनर था, जिस पर…
