Author: Udit Vani

रोनू के बांसुरी वादन और कुमार मरदूर के ख्याल गायन पर मंत्रमुग्ध हुए संगीत प्रेमी उदित वाणी,जमशेदपुर: बंगाल क्लब जमशेदपुर और शास्त्रीय संगीत को समर्पित संस्था बंसी बोस म्यूजिक फाउंडेशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 9 सितंबर को बंगाल क्लब सभागार में “मल्हार संध्या ”का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी अचिंतन गुप्ता ने किया. मौके पर पूर्वी घोष , देवाशीष नाहा, अनिरुद्ध सेन, शांतनु सरकार एवं विभा मिश्रा ने भी दीप प्रज्ज्वलन कर इस संध्या का उदघाटन किया. पहली प्रस्तुति किराने घराने के धरवार (महाराष्ट्र) से आए प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित कुमार मरदूर की प्रस्तुति से हुई. उन्होंने…

Read More

सदस्यों को अधिकतम 6 लाख तक का लोन भी मिलेगा उदित वाणी,जमशेदपुर: द टिस्को मिल्स कंबाइंड को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की 80 वीं वार्षिक आम सभा 9 सितंबर को स्टीलेनियम हॉल में हुई. उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने आमसभा में उपस्थित अध्यक्ष विनीत कुमार शाह, उपाध्यक्ष दीवा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रवर्ती और प्रबंधन समिति के सभी सदस्य तथा उपस्थित अंशधारकों का स्वागत किया. उन्होंने विनीत कुमार शाह से बैठक का संचालन करने का अनुरोध किया.विनीत कुमार ने सबसे पहले दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा. उन्होंने सोसायटी के स्वर्गीय सदस्यों के आश्रितों को…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: दो साल पर होने वाले सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार 9 सितंबर से शुरू हो गई. 9 से लेकर 13 सितंबर तक फॉर्म का वितरण होगा. चुनाव पदाधिकारी सीए जगदीश खंडेलवाल ने बताया कि पहले दिन 33 उम्मीदवारों ने फॉर्म लिया. चैंबर भवन बिष्टुपुर में सुबह साढ़े दस बजे से फॉर्म का वितरण चल रहा है. रविवार 10 सितंबर को भी फॉर्म मिलेगा. 26 सितंबर को होने वाले चुनाव में 5 ट्रस्टी के अलावा 11 पदाधिकारियों और 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव होगा. चुनाव के कार्यक्रम कार्यक्रम तिथि 1.नामांकन फार्म का वितरण 9-13…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में व्यवहार न्यायालय परिसर, सरायकेला और अनुमंडल व्यवहार न्यायालय, चांडिल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में काफी बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। सरायकेला में कुल गठित पाँच पीठ में तथा चांडिल में गठित दो पीठ मे न्यायालय में लंबित लगभग पांच सौ सत्तर (571) मामलों का निष्पादन किया गया तथा प्री लिटिगेशन के करीब चार हज़ार (4000) कुल चार हज़ार पाँच सौ इकहत्तर (4571) मामले निष्पादित किए गए। करीब डेढ़ करोड़ सरकारी राजस्व की भी प्राप्ति हुई। निष्पादन होने…

Read More

उदित वाणी, सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा के तीसरे दिन सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार व कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा पहुंचे। इस दौरान एसडीओ,बीडीओ व कार्यपालक दंडाधिकारी ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्धि की कामना की। एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने समाज स्तर पर सामूहिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह पूजा का आयोजन करने पर क्षेत्रीय गौड़ समाज की सराहना की। कहा इससे समाज मे एकजुटता के साथ आपसी समन्वय व प्यार बना रहेगा। एसडीओ ने कहा पूजा…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन ने विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर, संजीव सरदार, विधायक, पोटका, पूर्वी सिंहभूम, डॉ जुझार माझी, सिविल सर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पूर्वी सिंहभूम और सौरव रॉय, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, टाटा स्टील फाउंडेशन की उपस्थिति में डुमरिया में एक नवनिर्मित बर्थ वेटिंग हॉल का उद्घाटन किया, जिसे प्रसूति प्रतीक्षालय भी कहा जाता है. इसका उद्देश्य माताओं, नवजात, शिशुओं और 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के बीच रोकी जा सकने वाली मृत्यु को 50 फीसदी तक कम करना है. बर्थ वेटिंग होम दुर्गम क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती माताओं को समय पर सहायता और प्रसव…

Read More

व भारत साक्षरता दिवस पर जागरूकता अभियान की शुरुआत उदित वाणी,जमशेदपुर: नव भारत साक्षरता दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में गैर-साक्षरों को साक्षर बनाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया गया. इस अभियान के तहत जिला साक्षरता समिति द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल कदमा में किया गया. इसमें जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, राज्य अनुश्रवण पदाधिकारी कृतिवास कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक शामिल हुए. कार्यशाला में सभी सदस्यों ने शपथ ली कि वे अशिक्षित को शिक्षा के महत्व…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: शुक्रवार को ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर में बीबीए बीसीए के नए सत्र (2023-27) के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस परिचय सत्र की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. वीणा प्रियदर्शी थीं। परिचय सत्र वोकेशनल को- ऑर्डिनेटर डॉ.भारती कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सत्र की शुरुआत में बीसीए विभाग की तरफ से कृष्ण मुरारी राय के द्वारा डॉक्टर वीणा प्रियदर्शी को पौधा देकर सम्मानित किया गया एवं डॉ भारती कुमारी को बीबीए विभाग की शिक्षिका डॉ. शारदा कुमारी के द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया गया। परिचय सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ वीणा प्रियदर्शी ने कहा कि…

Read More

आत्महत्या निवारण केन्द्र जीवन की ओर से 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या निषेद्ध दिवस मनाया जाएगा उदित वाणी,जमशेदपुर: आत्महत्या निवारण केन्द्र जीवन की ओर से आगामी 10 सितंबर को एसएनटीआई सभागार बिष्टुपुर में विश्व आत्महत्या निषेद्ध दिवस मनाया जाएगा. शुक्रवार को जीवन कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जीवन के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे से 7.30 बजे तक कार्यक्रम होगा, जिसमें उन जिम्मेदार लोगों, संस्थानों और संगठनों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने आत्महत्या को रोकने के लिए, जागरूकता फैलाने में विभिन्न तरीकों से मदद और सहयोग किया. मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार ने…

Read More

उदित वाणी,जमशेदपुर: राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में हिन्दी सप्ताह समारोह 2023 का आयोजन एक सितम्बर से 8 सितम्बर 2023 तक हुआ. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों, नाटक एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को शुक्रवार 8 सितंबर को सम्मानित किया गया. प्रयोगशाला के वरिष्ठ मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने कहा कि हिन्दी संसार की सबसे सरल भाषा है. इसका मुख्य कारण यह है कि वह जैसी बोली जाती है, वैसी ही लिखी जाती है. देश की स्वतंत्रता के बाद हिन्दी को भारत की राजभाषा होने का गौरव प्राप्त हुआ. हिन्दी आदिकाल से ही अपनी आन्तरिक ऊर्जा से…

Read More