Author: Udit Vani

उदित वाणी, जमशेदपुर : बेल्डीह काली बाड़ी में 6 मार्च 2026 की शाम को रंगों, भक्ति और उत्सव की धूम मची रही, जब यहां पहली बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ. इस उत्सव में 120 से अधिक उत्साही भक्तों, समुदाय के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जो भारत के सबसे रंगीन त्योहार होली की भावना में एकजुट हुए. आश्रम परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया था. भगवा और बैंगनी बैकड्रॉप, पारंपरिक उत्सवी मोटिफ्स और गर्म शाम की रोशनी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक और उत्सवी लग रहा था. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक बड़ा बैनर था, जिस पर…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी ने शुक्रवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर काशी को एक गोल से हरा दिया. इस मुकाबले में स्टीवन एज़े का दमदार हेडर अहम पल साबित हुआ. यह इस सीज़न के अब तक के सबसे ज़ोरदार मुकाबलों में से एक था, जिसमें 19 वें मिनट में विंसी बैरेटो के बाहर जाने के बाद मेन ऑफ़ स्टील को ज़्यादातर मैच दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. इस नुकसान के बावजूद घरेलू टीम ने ज़बरदस्त जज्बा और हिम्मत दिखाई और पूरे मुकाबले में अपनी एनर्जी और जोश से अपने विरोधियों का मुकाबला करते हुए इंडियन सुपर लीग…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर: आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्रसमिति के कार्यालय में उप नगर आयुक्त की अध्यक्षता में नगरपालिका तकनीकी मार्ग समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहर में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान शहर में नई पार्किंग सुविधाओं के सृजन और मौजूदा पार्किंग स्थलों के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया गया. प्रमुख बाजार क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानों की पहचान कर नए पार्किंग स्पेस विकसित करने और पार्किंग संवेदकों को पार्करों के लिए ड्रेस कोड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. नए पार्किंग…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार रात घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया. गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी अमित सिंह (24) डीवीसी के एक ठेकेदार के अधीन बिजली मीटर लगाने का काम करता है. बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह से ही वह नशे की हालत में था और इसी कारण घर के लोगों के साथ उसका विवाद…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में बच्चों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक नए गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है. ताजा मामला टिनप्लेट चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से सामने आया है, जहां बुधवार शाम करीब 4:10 बजे एक व्यक्ति ने बच्चों को झांसा देकर ऑनलाइन माध्यम से करीब चार हजार रुपये की ठगी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ बच्चे एटीएम के पास खड़े थे. इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बातचीत के दौरान उन्हें किसी ऑनलाइन प्रक्रिया का झांसा दिया. बच्चों को भ्रमित कर उसने…

Read More

उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ और झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (जलाडो) ने आदित्यपुर नगर निगम के सभी नव निर्वाचित पार्षदों और महापौर से राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर उप महापौर का चुनाव करने और निः स्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करने की अपील की है. इस संबंध में जलाडो के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ओमप्रकाश व सचिव सुनील कुमार स्वाइन और संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा व सचिव रविशंकर पासवान ने संयुक्त रुप से कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा राज्य के 48 नगर निकायों में गैर दलीय आधार पर चुनाव कराया गया है.…

Read More

उदित वाणी, चाईबासा: सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नक्सल अभियान की समीक्षा के लिए शुक्रवार को चाईबासा पहुंचे. उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और इसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे चाईबासा समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान उनके साथ राज्य स्तर के पुलिस अधिकारी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. नक्सल प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा चाईबासा पहुंचने के बाद डीजी ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों का दौरा किया. इसके बाद समाहरणालय सभागार में सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र में चल रहे नक्सल उन्मूलन…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा मैदान के पास होली के दिन हुई हिंसा और फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुन्ना सिंह (47) को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है. शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार घटना बीते बुधवार (4 मार्च) की है. होली खेलने के दौरान बारीगोड़ा मैदान के पास मुन्ना सिंह और उसके दो बेटों का स्थानीय निवासी उदय कुमार रजक व अन्य ग्रामीणों के…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने शुक्रवार को एमडी ऑनलाइन में महत्वपूर्ण अपडेट दिए. उन्होंने बताया कि ओडिशा सरकार ने नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) को 6.2 मिलियन टन प्रति वर्ष स्टील उत्पादन के लिए पर्यावरण मंजूरी (एनवायरनमेंटल क्लीयरेंस) प्रदान कर दी है. नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल), जो टाटा स्टील की सहायक कंपनी है और ओडिशा के कलिंगनगर में स्थित है, वर्तमान में 1 मिलियन टन प्रति वर्ष (1 एमटीपीए) की क्षमता से संचालित हो रहा है. टाटा स्टील के अधिग्रहण के बाद प्लांट को सफलतापूर्वक पुनः चालू किया गया और अब यह अपनी मौजूदा क्षमता…

Read More

उदित वाणी, जमशेदपुर : टेल्को स्थित विजया गार्डन क्लब हाउस के प्रथम तल पर 07 मार्च 2026 को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. जनहित में सामाजिक पहल इस जनहितकारी कार्यक्रम के आयोजन में मिस सुनीता युगल, ऋतु सिन्हा, विजयप्रभा और बीना झा सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. नागरिकों से…

Read More