Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, जमशेदपुर की ओर से साकची स्थित मोहम्मदन स्पोर्टिंग क्लब में सर्वधर्म इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों और धर्मों से जुड़े लगभग 120 गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. इस अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के सदस्य ज़फ़र इमाम ने संगठन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया और इसके उद्देश्यों तथा सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद, जमशेदपुर के स्थानीय अध्यक्ष तौहीदुल हसन, जमीअतुल उलेमा सचिव हाफिज अनवर हुसैन, सद्भावना मंच के भगवान सिंह, ST SC माइनॉरिटी के रवींद्र जी, मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक जसवंत सिंह, बोध समाज के सुनील…
JHARKHAND VIDHANSABHA: इस गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना चाहते हैं मंगल कालिंदी, झारखंड विधानसभा में उठाई मांग
उदित वाणी, पटमदा/झारखंड : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को छठवें झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के शून्यकाल में मदनाबेड़ा गांव को पिकनिक और पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई. विधायक ने सदन में बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर प्रखंड के एनएच-33 चांदनी चौक से लगभग 6 किमी की दूरी पर बेलाजुड़ी पंचायत में स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर मदनाबेड़ा गांव प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर मनोरम स्थल है. उन्होंने कहा कि यहां प्रतिवर्ष टुसु मेला, छठ पूजा, शिव पूजा और अन्य क्षेत्रीय त्योहार बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं और हजारों…
JHARKHAND : CM-Governor Meeting: हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात, निवेश प्रयासों की जानकारी साझा की
उदित वाणी, राँची/झारखंड : आज झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन, राँची में राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में राज्यपाल को विस्तृत जानकारी दी. शिष्टाचार भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपनी हालिया वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस और यूनाइटेड किंग्डम यात्रा के बारे में भी अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य की निवेश-उन्मुख नीतियों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को वैश्विक समुदाय के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया. मुख्यमंत्री ने…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन ने सैरात बाजार में JNAC की किराया बढ़ोतरी का किया विरोध
उदित वाणी, जमशेदपुर : आज दिनांक 9 मार्च को जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन की ओर से सैरात बाजार में JNAC द्वारा दुकानों का किराया बढ़ोतरी के विरुद्ध चिंतन बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने की, जबकि संचालन महासचिव नसीम अंसारी ने किया. इस अवसर पर सैरात बाजार के सभी 10 प्रतिनिधि उपस्थित हुए और एक स्वर में किराया वृद्धि के विरोध में अपनी सहमति व्यक्त की. बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि JNAC द्वारा बिना व्यापारियों की राय लिए जारी किया गया किराया वृद्धि…
Jharkhand : CO का युवक को लाठी से पीटने का वीडियो वायरल, नेता प्रतिपक्ष मरांडी ने विधानसभा में उठाया मामला
उदित वाणी, रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड की अंचल अधिकारी (सीओ) सविता सिंह द्वारा एक युवक को लाठी से मारने के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उनके निलंबन की मांग की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक युवक को पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी दौरान सीओ सविता सिंह हाथ में लाठी लेकर वहां पहुंचती हैं और युवक के सिर के पीछे की ओर प्रहार करती हुई नजर आती हैं. इसके बाद वह युवक को उंगली दिखाकर चेतावनी देते हुए…
जमशेदपुर में रामनवमी महोत्सव 2026: महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, नशामुक्त और सात्विक शोभायात्रा का संकल्प
उदित वाणी, जमशेदपुर : आगामी रामनवमी महोत्सव की भव्य और सुव्यवस्थित तैयारी को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने की और संचालन महासचिव भूपेंद्र सिंह ने किया. बैठक में आशुतोष सिंह ने पिछले वर्ष आयोजित रामनवमी अखाड़ा जुलूस की सफलता का उल्लेख किया और सभी अखाड़ा समितियों, पदाधिकारियों और प्रशासन के सहयोग की सराहना की. उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ. साथ ही उन्होंने कमियों और पिछली कठिनाइयों का विश्लेषण…
झारखंड में 27 हजार एकड़ में अफीम की खेती, विधानसभा में चर्चा के दौरान सदस्यों ने जताई चिंता
उदित वाणी रांची, 9 मार्च (आईएएनएस): झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को राज्य में अवैध अफीम की खेती का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। लिट्टिपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मु ने इस विषय पर सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि राज्य के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती हो रही है, जो कानून-व्यवस्था और सामाजिक दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। विधायक ने उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में अफीम की अवैध खेती में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में लगभग 2871 एकड़ भूमि…
Damla Bird Festival: दलमा में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल शुरू, देशभर के पक्षी प्रेमी जुटे
उदित वाणी, जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में तीन दिवसीय सेकेंड बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ किया गया. यह महोत्सव 9 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च तक आयोजित किया जाएगा. वन विभाग की ओर से आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य दलमा क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न पक्षी प्रजातियों के संरक्षण और उनकी पहचान को बढ़ावा देना है. दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षियों का है निवास हाथियों के लिए विश्व प्रसिद्ध दलमा जंगल जैव विविधता के लिहाज से भी अत्यंत समृद्ध माना जाता है. यहां सैकड़ों प्रजातियों के दुर्लभ और रंग-बिरंगे पक्षी पाए जाते हैं. इसी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने और…
उदित वाणी आदित्यपुर: आदित्यपुर-कांड्रा रोड स्थित होटल नैवेद्य अर्पण में संपन्न हुईं सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह की उपस्थिति और सीधी देखरेख में नई कमिटी की घोषणा की गई. घोषित कमिटी में अरविंद कुमार को महा संरक्षक, सत्यनारायण अग्रवाल, नन्द किशोर झा, मनोज कुमार, सुधीर सिंह व भीष्म सिंह को संरक्षक बनाया गया है. जबकि मनोज सिंह को अध्यक्ष, उदय सिंह देव को सचिव, शिखा शर्मा को कोषाध्यक्ष, रानी सिंह व प्रेमाशिष महतो को सह सचिव, किरनजीत कौर को सह कोषाध्यक्ष तथा…
RAIL NEWS: झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को जोड़ने वाले बाराभूम रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प, आदिवासी संस्कृति की झलक के लिए विख्यात है यह स्टेशन
उदित वाणी कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बाराभूम रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किया गया है। रेलवे यात्रियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि बाराभूम रेलवे स्टेशन पहले से कहीं अधिक सुंदर और सुसज्जित है। स्टेशन की दीवारों पर बने चित्र स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और स्थानीय संस्कृति को दर्शाते हैं। इसके साथ ही स्टेशन पहले से कहीं अधिक साफ-सुथरा हो गया है। बता दें कि आदिवासी संस्कृति और विरासत के लिए विख्यात बाराभूम रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के आद्रा मंडल स्थित पुरुलिया जिले में आसनसोल-टाटानगर-खड़गपुर मुख्य लाइन पर है। अमृत…
