Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Udit Vani
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.): प्लेटिना सिटी, आदित्यपुर_02 स्थित शिव मन्दिर इंद्रलोक का प्राण_प्रतिष्ठा कार्यक्रम आहूत किया गया है. इस क्रम में आज संध्या समय शिवलिंग का नगर भ्रमण हुआ. जबकि 7 मार्च को प्रातः 8 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी. वहीं, आगामी 8 मार्च को 24 घंटा का अखण्ड रामायण पाठ एवं कीर्तन होगा. साथ हीं आगामी 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद एवं भोग का कार्यक्रम होगा.
उदित वाणी, जमशेदपुर: दिशोम जाहेर गाढ़ गोड़गोड़ा, बालीगुमा में 8 मार्च को दिशोम बाहा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। धूमधाम से आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा तैयारियां जारी है। दिशोम जाहेर गाढ़ के सचिव मदन मोहन ने बताया कि दिशोम बाहा मिलन समारोह के दौरान दो नृत्य दल आदिवासी खेरवाड़ रुसिका मडवा सोरबिला, धालभूमगढ़ और संयुक्त समिति गोड़गोड़ा, बालीगुमा, कुमरूम शामिल होकर बाहा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। बाहा नृत्य के समापन के बाद पारंपरिक लंगड़े नृत्य की प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया कि साथ में आदिवासी संताल समाज की ऐतिहासिक घटनाओं एवं सृष्टि से संबंधित झांकियां…
RAIL NEWS: 62 किमी का सफर 5 घंटे मे, CKP-TATA सेक्शन में रेंगती रही उत्कल एक्सप्रेस, 18 घंटे की देरी से यात्री बेहाल
उदित वाणी, जमशेदपुर : चक्रधरपुर–टाटानगर रेलखंड में शुक्रवार को रेल परिचालन की सुस्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई. हालात ऐसे रहे कि 62 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को पूरे पांच घंटे लग गए. मामला पूरी–हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस से जुड़ा है, जो पहले से ही 13 घंटे की देरी के साथ चक्रधरपुर पहुंची थी. इसके बाद चक्रधरपुर से टाटानगर तक का महज 62 किलोमीटर का सफर तय करने में भी ट्रेन को पांच घंटे लग गए, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई. रेलवे के आधिकारिक समय के अनुसार चक्रधरपुर से टाटानगर की दूरी सामान्य…
WEST SINGHBHUM : जलछाजन परियोजनाओं के अनुरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक, कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश
उदितवाणी, चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-1.0 के अंतर्गत जल छाजन विकास घटक/समेकित जलछाजन प्रबंधन कार्यक्रम के तहत परियोजना पश्चात अनुरक्षण एवं रख-रखाव को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में गठित विभिन्न जलछाजन समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए. इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय मनरेगा एवं जलछाजन से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे. बैठक में उप विकास आयुक्त ने परियोजनाओं के अनुरक्षण एवं रख-रखाव से जुड़े सभी संभावित पहलुओं पर क्रमवार…
JAMSHEDPUR CRIME : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर मकान में ब्राउन शुगर की बिक्री का भंडाफोड़, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
उदित वाणी, जमशेदपुर : शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के एक खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गुरुवार…
उदित वाणी, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-24 क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिसके कारण डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका से वॉर्ड क्षेत्र के लोगों को मानसिक परेशानियों झेलनी पड़ रही है. बताया जाता है कि वॉर्ड क्षेत्र के इच्छापुर बस्ती, ग्वालपाड़ा, सहारा गार्डन सिटी सहित पूरे वॉर्ड क्षेत्र में यही स्थिति बनी हुई है. इस संबंध में देवव्रत विश्वास नामक व्यक्ति के द्वारा नव निर्वाचित महापौर संजय सरदार और नव निर्वाचित पार्षद राम प्रसाद मुखी से वॉर्ड क्षेत्र में सप्ताह में एक बार फॉगिंग मशीन का उपयोग करवाने की…
JAMSHEDPUR CRIME : बागबेड़ा में महिला से छेड़छाड़ के बाद बेरहमी से मारपीट, मुंह में जबरन सिगरेट लगाने का आरोप, इलाके में भारी आक्रोश
उदित वाणी, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती में बुधवार देर रात एक महिला के साथ बदसलूकी और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे महिला सुरक्षा से जुड़ा बेहद चिंताजनक मामला बताया है. जानकारी के अनुसार, नया बस्ती में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला रात के समय पास की एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के आसपास अक्सर कुछ युवक बैठकर शराब और सिगरेट पीते हैं. आरोप है…
BIHAR : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से नाराज जदयू कार्यकर्ता, पार्टी कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर
उदित वाणी, पटना : नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने और बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटाने के फैसले पर जनता दल (यूनाइटेड) में नाराजगी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को पटना में जदयू कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पोस्टर भी चिपकाए. पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया, “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर पुनर्विचार.” इसके साथ ही लिखा गया है, “लोकतंत्र में जनता के जनादेश और आत्मसम्मान का हनन. अब नहीं होगा सहन. जनादेश के सम्मान में ‘नीतीश सेवक’.” बड़ी संख्या में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी…
Social Media Ban for Under 16: कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी
उदित वाणी, बेंगलुरु : कर्नाटक में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लग जाएगी. यह बड़ा फैसला कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने लिया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह ऐलान शुक्रवार को विधानसभा में 2026-27 के लिए बजट पेश करते हुए किया. उन्होंने कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में सुधार और बच्चों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के माहौल को बेहतर बनाने के…
Jharkhand police fleet upgrade: झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जमशेदपुर को सबसे अधिक
उदित वाणी, रांची : झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण राहत पैकेज तैयार किया गया है. वर्षों से जर्जर वाहनों की समस्या से जूझ रहे पुलिस थानों को अब 1477 नई गाड़ियां आवंटित कर दी गई हैं. पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. सभी जिलों के लिए कुल 1477 वाहनों का आवंटन किया गया है, जिसमें 628 चार-पहिया वाहन और 849 दो-पहिया मोटरसाइकिलें शामिल हैं. पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) द्वारा…
