
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर के श्री चित्रगुप्त पूजा समिति ने अपनी वार्षिक बैठक में नई कमिटी का गठन किया। इस बैठक में चित्रगुप्त पूजा को भव्य रूप से मनाने पर चर्चा की गई और नई कमिटी के सदस्यों का चयन किया गया।
नवगठित कमिटी में मुकेश कुमार दास को अध्यक्ष, दिवाकर कुमार वर्मा को महामंत्री और नीरज कुमार श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने कमिटी के गठन और पूजा की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में बी पी श्रीवास्तव, दीपक कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, राजीव कुमार अंबष्ठ, ऋषभ कर्ण, दिलीप लाभ, बिपिन शरण, ऐ. के. श्रीवास्तव, एन. के. श्रीवास्तव, नवीन कुमार अम्बष्ठ, मुकेश कुमार दास, शिव रंजन, अमन कुमार, आर. के. श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

