
उदित वाणी, जादूगोड़ा : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट की आवासीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा को लेकर देर संध्या भूमिपूजन को गई। पुजारी ने मंत्रों उच्चारण व विधि _ विधान से पूजा अर्चना की।इस मौके पर यूनिट हेड सह दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक चंचल मन्ना ने हिस्सा लिया। भूमि पूजन के साथ ही तुरामडीह यूरेनियम माइनस में दुर्गाउत्सव की तैयारी तेज हो गई है।इस अवसर पर समिति के सचिव एन. के. नायक, संजीव रंजन, यूनियन महासचिव सुरजीत सिंह, अभिषेक आनंद, राहुल सिंह, श्री आशीष अस्थाना, राजकुमार सिंह, गिरीश गुप्ता, विकास कुमार, कंचन गोराई, धमेंद्र, श्री उत्तम, सुजीत कुमार मिश्र, मुकेश एवं उपेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया रहा ।
Advertisement
<

