
उदित वाणी, जमशेदपुर: मॉर्निग स्टार किड्स स्कूल और महावीर पाठशाला में आज राष्ट्रीय पोषण दिवस मनाया गया. इसके तहत कक्षाओं को रंग-बिरंगे पोषण स्टेशनों में बदल दिया गया, जहां बच्चों ने अनाज, फल, सब्ज़ियाँ, प्रोटीन और स्वस्थ पेय का आनंद लिया, उन्हें छुआ, देखा और उनका स्वाद भी चखा. इस मज़ेदार और शिक्षाप्रद आयोजन में शिक्षिका संजू, सीमा, रत्ना, सोनी, मौसुमी, प्रतिमा, नूतन और इन्दु ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और हर स्टेशन पर उनका मार्गदर्शन किया. इस दौरान अभिभावक भी बच्चों के साथ शामिल हुए और स्वस्थ भोजन के महत्व को नज़दीक से समझा. स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन में सभी शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना की.
Advertisement
<

