
उदित वाणी, जमशेदपुर : राजद नेताओ ने वरीय राजद नेता तथा जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व प्रत्याशी राधे प्रसाद यादव के निधन पर संवेदना जताया है. राजद के अधिकृत प्रतिनिधि के रुप में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने राधे प्रसाद यादव के निधन पर शोक जताया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. पूर्वी सिंहभूम जिला राजद अध्यक्ष शंभू चौधरी, सरायकेला खरसावां जिला राजद अध्यक्ष बैजू कुमार तथा जमशेदपुर नगर राजद के अध्यक्ष रमेश राय ने राधे प्रसाद यादव के निधन पर शोक जताया है.
Advertisement
<
