
उदित वाणी, आदित्यपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत शहरी क्षेत्र के लाभुकों के लिए 28 अगस्त को अटल पार्क, आदित्यपुर में लोन मेला आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर इच्छुक शहरी नागरिक नए आवेदन जमा कर सकेंगे. साथ ही योजना के लाभुक होम लोन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे.
इस लोन मेले में विभिन्न प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि लाभुक सीधे उनसे संपर्क कर योजना के तहत आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें.
नगर प्रबंधक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नए आवेदन करने वाले नागरिकों को अपने साथ 17 जून 2015 से पहले जारी किया गया वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बैंक पासबुक लाना अनिवार्य होगा. वहीं, होम लोन के लिए आवेदन करने वाले लाभुकों को आवंटन पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, पिछले 6 माह का बैंक स्टेटमेंट, पिछले 3 वर्षों का आयकर रिटर्न और दो पासपोर्ट साइज फोटो जमा करने होंगे.
उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य योजना के लाभुकों को **आवास निर्माण हेतु आसान और त्वरित वित्तीय सुविधा उपलब्ध** कराना है.

