
उदित वाणी, जमशेदपुर: दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसइपी-आई घटक के तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों से समन्वय स्थापित किया गया है तथा पथ विक्रेताओं, व्यवसायियों, शहरी गरीबों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, साक्ची शाखा के द्वारा डे-एनयूएलएम योजना के पांच लाभुकों को ₹50,000 की दर से ढाई लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया है. यह स्कीम पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर कार्य करती है.
उक्त ऋण शिविर में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत कार्य कर रहे सामुदायिक संगठनकर्ता सम्पुर्णा माधुरी किरण उपस्थित होकर लाभुकों को ऋण का लाभ दिलाया.
Advertisement
<

