
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को स्थित रेड कारपेट परिसर में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन समारोह बड़े ही पारंपरिक और सम्मानजनक तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम पूर्वाह्न 8:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई पदक विजेता खिलाड़ी शामिल हुए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस अवसर पर 79 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी नारायण चंद्र देव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में मिली आज़ादी की रक्षा करना और संविधान की मर्यादा बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।
एसोसिएशन के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलीट एस.के. तोमर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बलवीर सिंह, अधिवक्ता हरा विलाश, के.पी. सिंह, बी.एन. राव, आर.पी. पांडेय, श्याम कुमार शर्मा, जे.के.पी. सिंह, नितिन कुमार, एम. अरशद, एन.सी. देव, चरणजीत कौर, अजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, मनिंदर सिंह, भाग्यश्री, रेनू सिंह, जसबीर सिंह, हरविंदर सिंह, दिगंबर मिश्रा, दिलदार सिंह, गीत राज सिंह, अध्यक्ष विजय सिंह, सचिन संजीव कुमार तोमर सहित बड़ी संख्या में मास्टर एथलीट, युवा एथलीट और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

