
उदित वाणी जमशेदपुर: यह आधिकारिक जानकारी है कि झारखंड के शिक्षा मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन का इलाज नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. सोरेन को जमशेदपुर से एयर लिफ्ट कराकर दिल्ली ले जाया गया.
इस बीच सोशल मीडिया पर झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से संबंधित कुछ भ्रामक और झूठी खबरें वायरल हो रही हैं, यह पूरी तरह असत्य और निराधार है. सोरेन l का इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सक टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है. किसी भी प्रकार की अपुष्ट या भ्रामक खबरों को साझा न करें और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें.
उदित वाणी भी अपने पाठकों को सोरेन के जल्द स्वस्थ्य हो जाने की कामना करता है.
उदित वाणी इस बारे में पाठकों को लगातार अपडेट रखेगा.
बताते चले कि रामदास सोरेन शनिवार तड़के घोड़ा बांधा स्थित अपने आवास के वॉशरूम में बेहोश होकर गिर गए. आनन- फानन में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था. उधर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने का निर्देश दिया. उसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया.
इधर शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थक और पार्टी के नेता टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और पोटका विधायक संजीव सरदार भी टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपाेलो अस्पताल ले जाया गया है जहां के बेहतर इलाज हो सके.

