
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारत रत्न जेआरडी टाटा की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में केरल पब्लिक स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में एक दिवसीय इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बड़े जोश और उत्साह के साथ किया गया. इस प्रतियोगिता में 12 टीमें – 6 बालक वर्ग और 6 बालिका वर्ग की टीमें – भाग लीं.
बालिका वर्ग में नेट नेविगेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि डैज़लिंग डीवाज़ उपविजेता रहीं. बालक वर्ग में बॉर्न बॉलर्स ने जीत हासिल की और चैंपियन बने, जबकि नेट रिपर्स उपविजेता बने.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मृत्युंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी, ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर श्री शरद चंद्र (निदेशक, केरल पब्लिक स्कूल्स), श्रीमती शर्मिला मुखर्जी (प्राचार्या, केरल पब्लिक स्कूल) और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया.
यह टूर्नामेंट श्री जे.पी. सिंह, माननीय सचिव, झारखंड बास्केटबॉल संघ के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में श्री हरभजन सिंह (अध्यक्ष, झारखंड बास्केटबॉल संघ), श्री प्रदीप मुखर्जी (कोषाध्यक्ष, झारखंड बास्केटबॉल संघ), मो. आरिफ अफताब (तकनीकी अध्यक्ष), डॉ. ओज़ा, मुख्तार आलम (सामाजिक कार्यकर्ता) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
इसके अलावा, समुदाय के प्रमुख सदस्य जैसे मो. निज़ाम अली, शहबानुल हक़, अमित शर्मा, जे. नागेश राव, अंजलि सौरभ, विशाल और दीपक ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया.
इस आयोजन ने न केवल खेल भावना और टीम वर्क को प्रोत्साहित किया, बल्कि जेआरडी टाटा की प्रेरणादायक विरासत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो युवा विकास के प्रबल समर्थक और दूरदर्शी नेता थे.

