
उदित वाणी, रांची : डीजीपी ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को बकरीद के अवसर पर धार्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग करने एवं सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर आला पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर इस संबंध में लिर्देश जारी किया है. उन्होंने डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने वालों पर कार्रवाई करने, सोशल मीडिया एवं वाट्सऐप पर बिशेष निगरानी रखने व त्यौहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि किसी तरह की अफवाह फैलाये जाने पर तत्काल उसका सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करें. जिला नियंत्रण कक्ष को अधिक प्रभावी बनायें.
हॉटस्पॉट जगहों को चिन्हित कर उस पर बिशेष निगरानी रखें. मोटरसाईकल दस्ता से निगरानी रखने, सुरक्षा बलों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, स्पेशल ड्राईव चलाने एवं बिशेष रूप से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले की सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने के लिए सभी वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है. साथ ही डीजीपी ने जिलों में दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगारोधी वाहनों, वॉटर केनन की उपलब्धता एवं एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रील की व्यवस्था करने व प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया है.
