
उदित वाणी, कांड्रा: चांडिल प्रखंड के बिरीगोड़ा टुसू मेला में सोमवार को भारी जनसैलाब उमड़ा. यह मेला टुसू मेला समिति बिरीगोड़ा द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया.
संस्कृति की पहचान और युवा पीढ़ी की भूमिका
उद्घाटन के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि “संस्कृति हमारी पहचान है, और इसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है.” उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की कि वे इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजा जा सके.
आकर्षक टुसू प्रतिमा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
उक्त मेले में टुसू प्रतिमा और सुसज्जित चौड़ल ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. वहीं, मेले में आयोजित टुसू और झुमुर संगीत व नृत्य कार्यक्रम में बंगाल से आए हुए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.
मेले की सफलता और आयोजन टीम का आभार
मेले के संरक्षक दिलीप महतो ने मेले की सफलता पर सभी का धन्यवाद किया और आयोजन में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया.
मेला में उपस्थित प्रमुख हस्तियां
इस अवसर पर मेला के संरक्षक दिलीप कुमार महतो, झामुमो नेता कार्तिक महतो, काबलु महतो, पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह सरदार, प्रदीप कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, ठाकुर दास सिंह, आशीष महतो, रबिन्द्र नाथ सिंह, सुनील कुमार महतो, लखिन्द्र उरांव, बादल महतो, हीरा लाल महतो, रबिन्द्र तंतुवाई समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित थे.

