
जमशेदपुरः पूर्णिमा साहू के नामांकन कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। आज नामांकन के लिए जाने से पहले पूर्णिमा साहू ने शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। सुबह में एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित हुए। वहां से कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको गोलचक्कर के रास्ते भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचा। जहां पूर्णिमा साहू ने शीतला माता का पूजन एवं आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची।
Advertisement
<

