
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः पुलिस अधीक्षक के निदेश पर आदित्यपुर पुलिस के द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में आदित्यपुर पुलिस ने 6 गैर जमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कि न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में गंभीर लोहार, विवेक कुमार, रवि गोप उर्फ रवि गोराई, रंजीत पाँडेय, सोनू बहादुर और उमेश प्रजापति का नाम शामिल है.
Advertisement
<

