उदित वाणी जमशेदपुर : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने रेलवे अस्पताल में तीन नव नियुक्त चिकित्सकों के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) जे.पी. महाली की अध्यक्षता में हुआ। टाटानगर रेल अस्पताल में रेल कर्मचारियों की बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए तीन नए डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिसमें सर्जन डॉक्टर राजू महन्ता की पुनः नियुक्ति और महिला डॉक्टर गौतमी गोमासा की नियुक्ति प्रमुख है।इस अवसर पर सिविल डिफेंस टीम ने नव नियुक्त चिकित्सकों को अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सिविल डिफेंस द्वारा रेलवे अस्पताल और अन्य आपदा प्रबंधन कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उत्कल ट्रेन हादसा और मुंबई मेल एक्सप्रेस हादसे में सिविल डिफेंस टीम ने राहत कार्य किया था। साथ ही, तीन दिवसीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान और विभिन्न आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी सिविल डिफेंस द्वारा संचालित किए गए हैं।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जे.पी. महाली ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सिविल डिफेंस के कार्यों की सराहना की और रेल कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति अधिक जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सर्जन डॉक्टर राजू महन्ता ने भी रेल कर्मचारियों को उत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।इस समारोह में रेलवे अस्पताल के विभिन्न अधिकारी, सिविल डिफेंस के जवान और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, अनिल कुमार सिंह, शंकर कुमार प्रसाद, सरस्वती मुर्मू, तेजीता दास और पार्वती मुर्मू शामिल थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने नव नियुक्त चिकित्सकों का किया अभिनंदन समारोह
Advertisement
<


