उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः आदित्यपुर पुलिस ने कल्पनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर में विगत 20 जून की रात में घटित विवेक सिंह हत्याकाँड के मामले में बब्लू दास उर्फ अनिरुद्ध दास को गिरफ्तार किया है. बब्लू दास की गिरफ्तारी बेल्डीह बस्ती, आदित्यपुर तथा आदित्या गार्डेन सोसायटी के पिछले भाग से की गई है. पुलिस की गिरफ्त में आया बब्लू दास हिस्ट्रीशीटर अपराधी है तथा उसके विरुद्ध सरायकेला-खरसावाँ तथा पूर्वी सिंहभूम जिला में कई मामले दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि विवेक सिंह हत्याकाँड के मामले में अन्य आरोपी पूर्व में हीं गिरफ्तार किये जा चुके हैं.शीघ्र पुलिस की गिरफ्त मे होंगे बब्लू दास से जुड़े अन्य अपराधी आदित्यपुर पुलिस के द्वारा हिस्ट्री शीटर अपराधी बब्लू दास उर्फ अनिरुद्ध दास से जुड़े अन्य लोगों की जन्म-कुंडली खंगाली जा रही है तथा शीघ्र हीं सभी लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे. बब्लू दास तथा उससे जुड़े लोगों के उपर आधा दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है. उसके विरुद्ध जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावाँ जिला में हत्या, रंगदारी, लूट, बमबाजी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी हेतु गठित आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में पुलिस अवर निरीक्षक चंचल कुमार, धीरेंद्र कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


