
उदित वाणी कांड्रा: ईचागढ़ विधानसभा के क्षेत्र के देवलटांड पंचायात के देवलटांड के लोग डायरिया का भीषण प्रकोप झेलने को विवश है. इसे देखते हुए क्षेत्र के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह सोमवार को डॉक्टरों की टीम के साथ देवलटांड पहुंचे. यहां पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने डायरिया पीड़ितों का हाल जाना और उनके बीच मेडिकल कीट का वितरण किया. इस दौरान डॉक्टरों ने पहले पीड़ितों की चिकित्सीय जांच के बाद उनके बीच मेडिकल कीट का वितरण किया गया. उसके बाद डायरिया पीड़ितों के बीच जरूरी दवाओं के साथ एलेक्ट्रोल पाउडर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य सामग्रियों का वितरण किया गया. साथ ही पूरे गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करते हुए जोरशोर से सफाई अभियान चलाया गया. इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह के भतीजे अंकुर सिंह, बेटे जय सिंह के अलावा पूरी टीम ने सक्रियता दिखाई और आगे भी पीड़ितों की मदद का आश्वासन दिया. वहीं ग्रामीणों नें अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह एवं उनकी टीम के प्रति आभार जताया.

