
उदित वाणी जमशेदपुर : एक नशे में धुत व्यक्ति को सांप ने ही गला घोंटकर मार दिया है. घटना मानगो थाना क्षेत्र के हीरा होटल के समीप की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति अपने गले में अजगर सांप लेकर घूम घधूम कर मस्ती कर रहा था. इसी बीच अजगर ने अपनी पकड़ मजबूत कर दी जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. व्यक्ति तो मर गया लेकिन सांप अगल- बगल घूमने लगा सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने सांप पकड़ने वाले चीकू कालिंदी को बुलवाकर सांप पकड़वाने का काम किया. मृतक का नाम हेमंत सिंह (60) है. उसके दो बच्चे है. वह बोड़ाम थाना क्षेत्र के रपाचा गांव का निवासी है. वहां से वह रोज सब्जी बेचने मानगो चौक आया करता था. गुरुवार भी वह सब्जी बेचने तो आया परंतु अपने गांव से झोले में सांप भरकर लाया. तभी वह सांप को गले में लपेटकर मस्ती करने लगा, जिसके बाद सांप ने उसे जोर से जकड़ लिया और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं इसकी सूचना वन विभाग को भी सांप पकड़ने वाले ने दी. वहीं इस मामले में कार्रवाई जारी है

