उदित वाणी जमशेदपुर :स्कूली और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुकी नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के विधि विभाग के प्रधान सचिव नलिन कुमार, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल मिश्रा, जमशेदपुर उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह मौजूद रहे। संस्थान के नए शैक्षणिक सत्र के अलग- अलग विभागों में तीन हजार नए छात्र- छात्राओं ने नामांकन कराया है. सबसे पहले गणेश एवं साईं वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मौजूद अतिथियों ने नव आगंतुक छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर माता-पिता के सपनों को साकार करने का संदेश दिया। अतिथियों ने संस्थान के शैक्षणिक माहौल की जमकर सराहना की और कहा बहुत कम शिक्षण संस्थान ऐसे होते हैं जहां एक ही छत के नीचे स्कूली शिक्षा से लेकर व्यावसायिक शिक्षा एवं प्लेसमेंट की व्यवस्था होती है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि यहां उन्हें एक बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध होगा ताकि वे भविष्य में एक बेहतर और कामयाब इंसान बन सके। वहीं उन्होंने बताया कि संस्थान मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर कृत संकल्पित है। हाल ही में आदित्यपुर में 650 बेड का सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल खुल चुका है। इससे पूर्व पटना के बिहटा में एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर 3 साल पर झारखंड को एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सौगात दी जाएगी। हम अपने संस्थान में ही मेडिकल छात्र-छात्राओं को तैयार करेंगे और उन्हें अपने ही संस्थान में रोजगार भी उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर नव आगंतुक छात्र- छात्राओं को संस्थान के मूल मान्यताओं का पालन करने का शपथ भी दिलाया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया
Advertisement
<


