
उदित वाणी जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत नर्सिंग होम चलाने वाले डॉक्टर टी के विश्वास ने पथरी का ऑपरेशन कर उसे बाहर निकालने की बजाए आंत को ही काट दिया है. कई बार ऑपरेशन के बाद भी जब दर्द असहनीय हो गया तो परिजनों ने तब मामला शनिवार को एसएसपी तक पहुंचा. घटना की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को मिलने पर उन्होंने द्वारा पहल की गई। भुक्तभोगी रविंद्र बाग कदमा रामजनम नगर के निवासी हैं. रविंद्र को अप्रैल महीने में पेट में दर्द में दर्द शुरू हुआ था. इसके बाद वे 20 सीएच एरिया नॉर्थ वेस्ट सोनारी स्थित डॉ अनुराधा विश्वास और डॉ टीके विश्वास के नर्सिंग होम में पहुंचे थे. जहां डॉ अनुराधा विश्वास ने कहा था कि रविंद्र बाग के गॉलब्लैडर में स्टोन है. ऑपरेशन करने की आवश्कता है। ऑपरेशन उनके पति डॉ टीके विश्वास द्वारा किया जायेगा जो बंगाल के मिदनापुर में दुर्गा मेट्रनिटी एंड चाईल्ड केयर सेंटर चलाते हैं. 20 अप्रैल को ऑपरेशन किया गया. 21 अप्रैल को डॉ मिदनापुर वापस चले गए. दो दिन बाद जब रविंद्र के सीने और पेट में असहनीय दर्द शुरू होने लगा.

रविंद्र जब सर्किट हाउस नर्सिंग होम पहुंचे तब पता चला कि डॉक्टर मिदनापुर में हैं. डॉक्टर से संपर्क के बाद मरीज को मिदनापुर बुलाया. वहां दोबारा ऑपरेशन किया. डॉक्टर ने उनसे कहा था कि गलती से आंत कट गई है. दोबारा ऑपरेशन करने से ठीक हो जाएगा. दर्द काम नहीं होने के बाद भी परिजनों ने टीएमएच लेकर पहुंचे। टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि पथरी को नहीं निकाला गया है, आंत काट दिया गया है. मरीज की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर ने मामला बिगड़ता देख रविंद्र बाग की पत्नी के खिलाफ फोन में बदतमीजी करने का मामला सोनारी थाना में दर्ज करवा दिया है. एसएसपी ने सोनारी थाना को फटकार लगाते हुए मामले की जांच एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक से कराते हुए न्याय सम्मत कार्रवाई करने की बात कही है.

