
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयाडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास एक बेकाबू सांड ने व्यक्ति को पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार सुबह की है जहां अचानक रोड किनारे से जा रहे व्यक्ति को बेकाबू सांड ने हमला कर उसे सड़क पर पटक दिया। सांड के अचानक किए गए हमले से क्षेत्र में काफी हलचल मच गई है। जहां स्थानीय लोगों ने घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, व्यक्ति का इलाज चल रहा है। घायल का नाम राजेंद्र सिंह है जो निर्मल नगर होम पाइप का रहने वाला है। वह वेल्डिंग का काम करता है। मिली सूचना के अनुसार वह अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकला थे तभी बेकाबू सेंड ने उस पर हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें लगी है आनन-फानन में उन्हें स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहीं इसकी सूचना पाकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे।

