
उदित वाणी जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) पुलिस ने कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार गणेश सिंह और उसके सहयोगी के तौर पर पकड़े गए रवि जायसवाल को रिमांड पर लिया है। इन दोनों से पुलिस संगम पूछताछ कर रही है। गणेश सिंह और रवि जायसवाल को एक साथ कड़ी सुरक्षा के बीच जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में लाया गया। उसके बाद उन दोनों का मेडिकल जांच करने के बाद फिर टेल्को थाना ले जाया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उससे कई सारे पुराने कांडों में सच उगलवाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि टेल्को के रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी पुलिस पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस रवि जायसवाल से टेल्को के अलावा एमजीएम थाना क्षेत्र के भी एक अपराध अधिक मामले में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दुमका पुलिस अमरनाथ सिंह की हत्या करने के मामले में भी रिमांड पर गणेश सिंह को ले सकती है। रवि जायसवाल पर पुलिस ने आरोप लगाया है कि उसने अपराध को संरक्षण दिया और गणेश सिंह का संरक्षक के तौर पर काम करता रहा। आपको बता दे की अक्टूबर 2022 को रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गणेश सिंह पर आरोप है कि वह घटना के वह घटनास्थल पर मौजूद था। मामले का सच उगलवाने की कोशिश पुलिस कर रही है। पुलिस इन दोनों को 72 घंटे के लिए रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी जिसके बदले कोर्ट ने केवल 48 घंटे के लिए रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान दोनों से पुलिस पदाधिकारी कई कांडो को लेकर पूछताछ कर रही है।
