
उदित वाणी आदित्यपुर (का.प्र.)ः श्री भगवान महावीर विकलाँग सहायता समिति, झारखंड के द्वारा आज आदित्यपुर ऑटो कलस्टर ऑर्टिफिसियल लिंब डिस्ट्रिीब्यूशन कैम्प आहूत किया गया. भोजनिया ग्रुप के सहयोग से आहूत इस कैम्प का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित टाटा स्टील के वाईस प्रेसिडेंट (रॉ मेटेरियल) डी बी सुन्दररामण ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एसिया) के अध्यक्ष इंदर कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित थे. कैम्प में पहुंचे 100 से ज्यादा महिला पुरुषों ने इसका लाभ उठाया. इस अवसर पर चेयरमैन ललित केडीया, सचिव नेमी अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, प्रकाश हितमसरिया आदि उपस्थित थे. कैम्प का संचालन राजीव रंजन मुन्ना ने तथा धन्यवाद ज्ञापन ए के श्रीवास्तव ने किया. उल्लेखनीय है कि लगभग 50 वर्ष पूर्व इस संस्था की शुरुआत जयपुर से हुई थी, जिसकी पूरे देश में कुल 32 ब्राँच है. झारखंड मे राँची, जमशेदपुर और चाइबासा मे हमारी तीन शाखा है. वहीं, विदेश के 35 देशों में हमारी संस्था काम कर रही है.

