
उदित वाणी कांड्रा : पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे के पुत्र दिव्यांशु कात्यायन का निधन कुछ दिन पूर्व हो गया।उनसे मिलने सरायकेला विधानसभा के कांग्रेस प्रभारी कालीपद सोरेन शोक संतप्त कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे और उनके परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया. बता दें कि जगदीश नारायण चौबे का पुत्र दिव्यांशु कात्यायन गुजरात के सूरत में निधन हुआ था। जिसकी उम्र 28 वर्ष है। कांग्रेस नेता जगदीश नारायण चौबे आवास मिले उनके साथ आदित्यपुर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर झा मौजूद थे।
Advertisement
<

