उदित वाणी जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आस-पास है। शव को हत्या कर मौके पर फेंका गया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसपर मोबिल डाल दिया गया जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल है। शव लगभग सप्ताह भर पुराना है। मृतक ने सिर्फ बरमुडा पहना हुआ है। प्रकाश कुमार ने बताया कि आस-पास की बस्तियों से लापाता लोगों की लिस्ट निकालकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Advertisement
<


