
उदित वाणी, रांची: प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ताला मरांडी भाजपा में फिर से शामिल हुए. इनके साथ ही प्रवीण सिंह ने भी भाजपा में वापसी की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश व पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने दोनों नेताओं को सदस्यता दिलायी और उनका पार्टी में वापसी का स्वागत किया. गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने पर ताला मरांडी ने भाजपा छोड़ दी थी और आजसू पार्टी के टिकट से चुनाव लड़कर हार गए थे. वहीं प्रवीण सिंह ने 14 साल पहले भाजपा छोड़ दी थी. बाबूलाल मरांडी ने जब भाजपा छोड़कर झाविमो बनाया था, तो प्रवीण सिंह भी उसमें शामिल हुए थे.
Advertisement
<

