
उदित वाणी, जमशेदपुरः एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेस में तीन दिवसीय सीबीएसई जोनल (ईस्ट जोन) आर्चरी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में बिहार, झारखंड एवं उत्तरप्रदेश के 53 विद्यालयो के 307 विद्यार्थियों हिस्सा ले रहे हैं।
बुधवार को इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्वी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय, विद्यालय अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रधानाचार्या मौसमी दास, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य व अतिथि हरेंदर कुमार सिंह (इंटरनेशनल आर्चरी कोच), अनुपम कुमार सिंह (असिस्टेंट सेक्रेटरी ईस्ट सिंहभूम आर्चरी एसोसिएशन), तीरा सामंता (इंटरनेशनल आर्बर), रवि राज शर्मा (नेशनल जज), प्रयागराज सिंह (नेशनल जज) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा धनुर्विद्या पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें गुरु द्रोणाचार्य एवं उनके शिष्य अर्जुन के संबंध को दर्शाया गया। तत्पश्चात् विद्यालय के एसपीएल एवं विभिन्न प्रदेशों से आए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने विद्यालय झंडे के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
सरयू राय एवं प्रधानाचार्या मौसमी दास ने पहली तीर चलाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में धनुर्विद्या (तीरंदाजी) के महत्व को बताया एवं धनुर्विद्या पर प्रकाश डालते हुए प्राचीन भारत के मुख्य धनुर्धर परशुराम, अर्जुन व एकलव्य की महानता से बच्चों को अवगत कराया। कहा कि हमारे झारखंड में प्राचीन काल से ही तीर-धनुष का प्रयोग होता आया है। आज भी सभी विद्यालयों में तीरंदाजी शास्त्र की शिक्षा दी जा रही है।
Advertisement
<
