टाटानगर से वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द चलेगी। यह ट्रेन सुबह 6:00 बजे खुलकर दिन के दिन 1:50 के लगभग वाराणसी पहुंचेगी और दिन 2:35 पर वाराणसी से खुलकर रात के 10:00 बजे टाटा पहुंचेगी। इस ट्रेन खुलने से टाटानगर में रहने वाले उत्तर प्रदेश के वाराणसी सहित आसपास के रहने वाले लोगों को काफी लाभ मिलेगा ।रेल सूत्रो की माने तो इसको लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। टाटा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर चक्रधरपुर के डीआरएम ने पिछले दिनो ट्विटर पर जानकारी दी थी ।
टाटा-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस भी आठ कोच का होगा। प्रस्तावित टाटा -वाराणसी -टाटा वंदेभारत एक्सप्रेस का मार्ग पुरूलिया,बोकारो,गोमो,गया ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते होगा। टाटा से वाराणसी की दूरी 574 किलोमीटर है और यह ट्रेन 7घंटा 50 मिनट मे इस दूरी को तय करेगी ।इस ट्रेन का औसत स्पीड 73.3 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।टाटा से वाराणसी के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे प्रस्थान करेगी। पुरूलिया में 7.18 आगमन और 7.20 प्रस्थान ,बोकारो स्टील सिटी 8.23 आगमन और 8.25 प्रस्थान,गया 10.58 आगमन और 11.00 प्रस्थान बजे ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1.07 आगमन और 1.12 प्रस्थान और वाराणसी दिन के 1.50 मिनट मे पहुंचेगी। उसी प्रकार वाराणसी से दोपहर दोपहर 2.35 प्रस्थान करेगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय 3.02 मे पहुंचकर 3.05 प्रस्थान करेगी , इसी प्रकार गया -5.08 आगमन और 5.10 प्रस्थान ,बोकारो स्टील सिटी 7.38 आगमन और 7.40 प्रस्थान ,पुरूलिया8.32 आगमन और 8.34 प्रस्थान होगा। रात के दस बजे ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंचेंगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर: टाटा से वाराणसी के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए क्या रहेगी समय सारिणी
Advertisement
<


