उदित वाणी,कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित लखीपुर निवासी गोविंदनाथ जोगी के माताजी का स्वर्गवास बीते कुछ दिनों पहले हो गया था। परिवार की स्थिति बेहद ही नाजुक है। मृतक का क्रियाकर्म उनके बेटे गोविंद नाथ जोगी द्वारा जैसे तैसे कर दिया गया। बताते चलें लखीपुर निवासी गोविंदनाथ पूरे गांव में घूम-घूम के सितार (केंद्री) बजाकर लोगों का मनोरंजन कर अपना जीवन यापन करता था। आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण उनके घर में खाद्य सामग्री की आवश्यकता हुई। इसके बाद गोविंद नाथ योगी ने प्रखर समाजसेवी सह आजसू नेता सन्नी सिंह को संपर्क किया, संपर्क करने के बाद उन्होंने सन्नी सिंह से मदद की गुहार लगाई। सन्नी सिंह ने वृद्ध की एवं परिवार वालों की हालात को देखते हुए उन्होंने अपनी मदद की हाथ आगे बढ़ाई। उन्होंने परिवार वालों को खाद्य सामग्री एवं राशि का मदद किया। सन्नी सिंह ने वृद्ध गोविंद नाथ से वादा किया कि वह उनके परिवार के साथ खड़े हैं एवं भविष्य में किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो फौरन संपर्क करने की बात कही। मुख्य रूप से मनोज कुमार, रॉबिन हंसदा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
कांड्रा: आजसू नेता सन्नी सिंह ने राजनगर प्रखंड स्थित लखीपुर निवासी गोविंदनाथ जोगी खाद्य सामग्री और आर्थिक सहयोग किया
Advertisement
<


