उदित वाणी जमशेदपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के समापन के क्रम में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भाजपा जमशेदपुर महानगर जोरदार ढंग से मनाने की तैयारी कर रही है। 13 अगस्त को साकची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से प्रारंभ होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारियों के संग बिस्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का क्रय किया। नोडल पदाधिकारी दिवाकर कुमार दीपक ने यादव को तिरंगा झंडा सुपुर्द किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गुंजन यादव ने बताया कि 13 अगस्त (रविवार) को पार्टी की ओर से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ साकची से किया जाएगा। वहीं, 13 से 15 अगस्त तक पूरे शहर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान से जन-जन को जोड़ने के लिए प्रभात फेरी, जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शहरवासियों से मेरी माटी मेरा देश के अभियान में जुड़ने और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाते हुए अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान, कार्यालय में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान के जरिए हम आमजन मानस में तिरंगे के प्रति सम्मान और लगाव को और अधिक बढ़ा पाएंगे और आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सपूतों के त्याग व बलिदान से भी अवगत होंगे।
इस दौरान सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, संतोष कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
जमशेदपुर: ‘मेरी माटी मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा कर रही व्यापक तैयारियां, प्रधान डाकघर से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज का किया क्रय
Advertisement
<


