उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नीतिबाग कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित संजय कुमार के आवास के पीछे शुक्रवार को एक लावारिस पिट्ठू बैग बरामद हुआ. बैग मिलने की सूचना पर आस-पास के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. संजय ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की. हालांकि बैग से पुलिस को कॉपी-किताब बरामद हुए जिसमें एक बच्चे का नाम लिखा था. आस-पास के लोगों से पता करने पर वह बैग पड़ोस में रहने वाले एक बच्चे का निकला. पुलिस ने बच्चे के परिजनों को बुलाया और बैग को सौंप दिया. मामले को लेकर संजय कुमार ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी ने बताया कि घर के पीछे की ओर एक लावारिस बैग पड़ा हुआ है. संजय के अनुसार कल्याण नगर के लोगों से कुछ दिनों पूर्व उनका विवाद हुआ था. मामले को लेकर एसएसपी से लिखित शिकायत भी की गई थी. घर के पीछे लावारिस बैग पड़ा देख उन्हें मामला संदिग्ध लगा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Advertisement
Jamshedpur: नीतिबाग कॉलोनी में मिला एक लावारिस बैग, लोगो के बीच दहशत, खोलने पर निकला किताब-कॉपी
Advertisement
<


