
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र ( सीटू) की राज्य कमेटी ने मजदूरों के मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के श्रम मंत्रालय और श्रम विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए 6 जून को श्रम भवन रांची के सामने राज्य स्तरीय प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.
इसी क्रम में 22 मई को सीटू के सदस्यों द्वारा राज्यव्यापी मांग दिवस मनाया गया तथा जिला श्रम पदाधिकारियों के माध्यम से श्रम मंत्री को संबोधित करते हुए मांग ज्ञापन सौंपा गया.
Advertisement
<

