
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के बंगला विभाग का डिपार्टमेंट रिसर्च काउंसिल (डीआरसी) कमेटी का गठन विश्वविद्यालय की ओर से किया गया है. इस संबंध में विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी गई है.
डीआरसी कमेटी का अध्यक्ष बांग्ला विभाग के एचओडी डॉ तपन कुमार को बनाया गया है. जबकि सदस्य के रूप में करीम सिटी कॉलेज के बंगला विभाग के एचओडी डॉ बीएन त्रिपाठी, एलबीएसएम कॉलेज के बंगला विभाग के एचओडी डॉ संचिता, घाटशिला कॉलेज के एचओडी डॉ संदीप चंद्रा, बहरागोड़ा कॉलेज के बंगला विभाग के एचओडी डॉ तपन कुमार मंडल शामिल है.
कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
Advertisement
<

