
उदित वाणी, जमशेदपुर: नियमित पढ़ाई करने से रिजल्ट अच्छा ही आता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप अपने आप में संकल्प लें कि बिना गैप के पढ़ाई करेंगे. यह कहना है 10वीं की सीबीएसई सिटी टॉपर त्विशा का.
त्विशा को 99 प्रतिशत अंक मिले हैं. वह कहती है कि इसके लिए वह रोज चार से पांच घंटे नियमित पढ़ाई करती थी और पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करती थी. कहती है कि एकाग्रता न हो तो 8 धंटे भी पढ़ने का फायदा नहीं. त्विशा अब अच्छे कॉलजे में दाखिला लेना चाहती है. डीएवी बिष्टूपुर की छात्रा त्विशा के पिता तुसार कांति मुखर्जी ईपीएसओ अधिकारी हैं.
वे कोलकाता में रहते हैं. त्विशा के पिता परीक्षा के समय भी कोलकाता में रहत थे और त्विशा अपनी मां के साथ जमशेदपुर में. परीक्षा थी और बेहतर करना था इसलिए टार्गेट पर ही नजर रखी.
त्विशा सोशल मीडिया या इंटरनेट को जरूरी मानती हैं. कहती है कि इसका इस्तेमाल आना चाहिए, न कि खुद इससे इस्तेमाल होना चाहिए. बताती है कि यूट्यूब पर वीडियो देख उसने कई डाउट क्लियर किए हैं.

