
उदित वाणी, रांची: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जमशेदपुर के पूर्व सांसद डा अजय कुमार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर उन्हें कोस्टल कर्नाटक रीजन का क्षेत्रीय आब्जर्वर नियुक्ति की है.
वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे सेन्ट्रल कर्नाटक रीजन के आब्जर्वर नियुक्त किए गए. इनके साथ नियुक्त किए गए कुल पांच आब्जर्वर में डा ए चेल्ला कुमार मैसूर, मणिक्कम टैगोर मुम्बई कर्नाटक रीजन व मोहन प्रकाश हैदराबाद कर्नाटक रीजन के आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी दी है.
Advertisement
<

