
उदित वाणी जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की एक बैठक ह्यूम पाइप स्थित शिव हनुमान मंदिर में हुई. इस बैठक में सिपाही विद्रोह के नायक शहीद मंगल पांडे बलिदान दिवस और परशुराम जयंती समारोह की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 8 अप्रैल को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी सिपाही विद्रोह के नायक मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर मानगो बस स्टैंड गोल चक्कर पर संघ द्वारा उन्हें कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.
संघ द्वारा मंगल पांडेय जैसे देश की आजादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले सपूतों को शहीद का दर्जा देने के साथ ही उनकी जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की जा रही है, ताकि आने वाली पीढिय़ों को देशभक्ति की प्रेरणा मिल सके. इसी तरह आगामी 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती समारोह के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया.
कार्यक्रम का संयोजक डॉ पवन पांडेय, कार्यक्रम प्रभारी अशोक पांडेय, कार्यक्रम स्थल प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, अतिथि प्रभारी संजय तिवारी, खानपान प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, कोष प्रभारी संजय मिश्रा, प्रचार प्रसार प्रभारी उमलेश पांडेय एवं रामानुज चौबे एवं जनसंपर्क प्रभारी एम एन श्रीनिवासन को बनाया गया है.

