
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के विवेकानंद सभागार में शनिवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया.
निदान नाम से एक नि:शुल्क कोचिंग सेवा की शुरुआत की गई है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा का विकास करना है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के एसएसपी प्रभात कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि मैं स्वयं हिन्दी माध्यम का विद्यार्थी रहा, परंतु मैने अंग्रेजी में एमबीए की और आईपीएस की परीक्षा दी.
मेरा विश्वास है कि अंग्रेजी एक भाषा है, इसे सीखना इस काल की मांग है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि निदान अंग्रेजी भाषा सीखने का एक माध्यम है.
विशिष्ट अतिथि एचपी शुक्ला ने कहा कि निदान में वो अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे. इस अवसर पर कॉलेज के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. टी सिन्हा, सीनेटर कोल्हान विश्वविद्यालय बृजेश कुमार, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ. सुनीता सहाय मंच पर उपस्थिति थीं. मंच संचालन डॉ. रुचिका तिवारी (अंग्रेजी विभाग) ने किया. धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार सिंह (अंग्रेजी विभाग) ने किया.


