
उदित वाणी, रांची: सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी 23 मार्च को रांची आयेंगे तथा गडकरी रांची-जमशेदपुर की 4468 करोड़ की लागत से बनी कई सड़कों की सौगात देंगे.
एनएचएआई के परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए सूची तैयार की गई है. कालीमंदिर से बालीगुमा जमशेदपुर सेक्शन एनएच 33 में 1874 करोड़ की लागत से बनाये जानेवाली 10.04 किलोमीटर एलिवेटेड काॅरीडोर का शिलान्यास करेंगे तथा जमशेदपुर-महुलिया सेक्शन एनएच 33 465.23 करोड़ रूपये की लागत से बनायी गई 44.219 किलोमीटर चार व छह लेन के रोड का उध्दघाटन करेंगे.
इसके अलावा गडकरी 1008 करोड़ रुपये की लागत से कुल लंबाई 32.49 किलोमीटर बोकारो-जैनामोड़-गोला एक्सप्रेस वे, तथा 1214 करोड़ की लागत से बननेवाली 27.846 किलोमीटर गोला-ओरमांझी रोड समेत अन्य सडकों का शिलान्यास करेंगे.

