
उदित वाणी, जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेटर प्रत्युष पाणी की माता संध्या रानी पाणी (63) का निधन गोवा में सोमवार को हो गया. सूचना के बाद उनके परिवार में शोक का माहौल है. प्रत्युष पाणी गोवा के लिए रवाना हो गए. बताया जाता है कि गोवा में प्रत्युष की माता संध्या रानी अपने छोटे पुत्र के साथ रह रही थीं. वहां पर उनका इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार गोवा में मंगलवार को होगा.इस घटना पर कोल्हान विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र ठाकुर, महामंत्री चंदन कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ वर्मा, उपाध्यक्ष मनमोहन गांधी ने शोक व्यक्त किया है.
Advertisement
<

