
उदित वाणी, जमशेदपुर: जेआरडी स्पोट्र्स कंपलेक्स में 27 फरवरी से एक मार्च तक जोगा हैंडबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसकी मेजबानी चर्च स्कूल बेल्डीह स्कूल की ओर से की गई. तीन दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें जूनियर गल्र्स श्रेणी में केएसएमएस की टीम विजेता बनी.
जबकि संत मेरीज हिन्दी स्कूल द्वितीय व चर्च स्कूल बेल्डीह की टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं सीनियर गल्र्स में जेएच तारापोर स्कूल की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि चर्च स्कूल द्वितीय व संत मेरीज इंग्लिश स्कूल तृतीय स्थान पर रही. इसी तरह जूनियर छात्र वर्ग में संत मेरीज हिन्दी स्कूल की टीम चैंपियन बनी तो चर्च स्कूल बेल्डीह दूसरे व केपीएस बर्मामाइंस की टीम तीसरे स्थान पर रही. इसी तरह सीनियर छात्र वर्ग में आरएमएस की टीम चैंपियन रही. दूसरे स्थान पर संत मेरीज इंग्लिशस्कूल की टीम रही और तृतीय स्थान पर चर्च स्कूल बेल्डीह की टीम रही.
इससे पूर्व इस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या ऐस्तर महंती ने स्वागत भाषण दिया एवं सबका अभिनंदन किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमित कुमार अग्रवाल (आईपीएस), सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. हसन इमाम (असिस्टेंट मैनेजर हेल्थ अवेयरनेस) एवं एल. नागेश्वर राव (महासिचव-झारखंड स्टेट कराटे डू एसोसिएशन) उपस्थित रहे. इस अवसर पर अतिथियों को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए.
मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेताओं को बधाई दी. ललिता सरीन (जोगा एसोसिएशन की सचिव) एवं फिरोज खान (जोगा एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट) ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज कराई. जसनीत दास ने विजयी प्रतिभागियों के नाम की उद्घोषणा की एवं उनके बीच पारितोषक वितरण किया. सह संयोजिका एलीना घोष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया. कार्यक्रम के अंत में विलसन चेल्लम (चर्च स्कूल प्रबंधन के सदस्य) ने प्रार्थना की.
इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया. यह प्रतियोगिता खेल विभाग के प्रमुख अशफाक अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता की सफलता का श्रेय विद्यालय प्रबंधन के सचिव सुजीत चंद्र दास, उप-प्रधानाचार्या एवं विद्यालय के खेल विभाग को दिया गया.

