
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल की ओर से शहर के शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात गायक परसुडीह निवासी पंडित बीएन डे को उनके 80 वें जन्म दिन के अवसर पर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया. श्री डे तकरीबन 50 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. इस अवसर पर डे ने शास्त्रीय गायन पेश किया.
उनके साथ तबले पर शंकर बनर्जी एवं हारमोनियम पर मनमोहन सिंह ने संगत किया. इसके बाद पवन ओझा ने राग शुद्ध कल्याण मे कंठ संगीत पेश किया, जिनके साथ तबले पर अमिताभ सेन और हारमोनियम पर अनिल सिंह ने संगत किया. मौके पर जेएमसी के अध्यक्ष अनिरुद्ध सेन, महासचिव सुभाष बोस , हरिप्रसाद मुखर्जी और सत्यदेव प्रसाद आदि उपस्थित थे.
Advertisement
<

