
# आमसभा के दिन ही होगा मतदान
# नामांकन 18 व 19 फरवरी को
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला का चुनाव 26 फरवरी को होगा. उसी दिन गौशाला की वार्षिक आम सभा भी होगी. समस्त चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए गौशाला की कार्यसमिति ने एक चुनाव समिति बनाई.
राजेश गर्ग, विनोद सरायवाला और महेश अग्रवाल को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी रविवार को पूर्वाहन 11 बजे से आमसभा होगी. चुनाव दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. सर्वसम्मति अथवा निर्विरोध चुनाव नहीं होने की स्थिति में गुप्त मतदान के जरिए चुनाव होगा. नामांकन पत्र श्री टाटानगर गौशाला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है.
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन: जुगसलाई स्थित गौशाला कार्यालय में 18 एवं 19 फरवरी को संध्या 6 बजे से 8 बजे तक सशुल्क नामांकन पत्र जमा किया जा सकता है.
नामांकन जांच: चुनाव पदाधिकारीयों द्वारा 20 फरवरी सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच कर सही नामों की घोषणा कर दी जाएगी.
नाम वापसी: 21 फरवरी मंगलवार को संध्या 6 से शाम 8 बजे तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा.
इन पदों के लिए होगा चुनाव: अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-4, महासचिव-1, संयुक्त सचिव – 4 कोषाध्यक्ष-1, कार्यकारिणी प्रबंध समिति – 14, कुल 25 – पदों के लिए चुनाव होगा.
कौन ले सकते मतदान में भाग: गौशाला के सभी सदस्य (संरक्षक, आजीवन, साधारण) मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.
मतदान की तिथि : 26 फरवरी रविवार को अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक.
सदस्यता/ मतदाता सूची: कार्यालय मे 100 रुपये शुल्क पर उपलब्ध.
विशेष: एक व्यक्ति किसी एक ही पद पर चुनाव लडऩे के अधिकारी होंगे. पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा. प्रॉक्सी वोट नॉट अलाउड. सभी मतदाताओं की फोटोग्राफी कराई जाएगी. चुनाव पदाधिकारी का निर्णय सभी को मान्य होगा. यह जानकारी श्री टाटानगर गौशाला के महासचिव महेश गोयल ने दी है.

