
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के रहने वाले पार्थ मकाती ने जेईई मेन 2023 परीक्षा के पहले सत्र में 99.935 पर्सेन्टाइल लाकर शहर का नाम रौशन किया है. पार्थ इंदौर में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं और बिष्टुपुर के बिजनेसमैन कमल मकाती के पुत्र हैं.
श्री मकाती ने बताया कि पार्थ ने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई कारमेल जूनियर कॉलेज सोनारी से की थी. इसके बाद वे आगे की पढ़ाई चिन्मय इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल कोयम्बटूर से की. पार्थ का लक्ष्य देश के टॉप आईआईटी से आगे की पढ़ाई करना है. वे अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और अपने सभी शुभचिंतकों को देते हैं.
Advertisement
<

