
- गोपाल मैदान में जमशेदपुर कार्निवाल का उदघाटन, आज लोक संगीत की सतरंगी छटा बिखरेगी
उदित वाणी, जमशेदपुर: कड़ाके के ठंड के बावजूद गोपाल मैदान बिष्टुपुर में शुक्रवार शाम को कार्निवाल की गर्माहट दिखी. कोरोना के बाद पहली बार आयोजित कार्निवाल का उदघाटन टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील यूआईसीएल के नये प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने किया.

कार्निवाल के पहले दिन का आकर्षण बंगलुरू का स्वरात्मा बैंड रहा, जिसके रॉकिंग परफॉर्मेंस पर रात दस बजे तक युवा थिरकते रहे. इसके पहले लोकल रॉक बैंड आल्विन रोजारियो का परफॉर्मेंस हुआ. आज लोक संगीत की खुशबू कार्निवाल के दूसरे दिन लोक संगीत की खुशबू होगी. शाम 5 बजे से 7 बजे तक 388 बच्चों द्वारा 14 भारतीय राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति की जाएगी. इस प्रस्तुति में देश की सतरंगी संस्कृति की छटा दिखेगी. शाम साढ़े सात बजे से सारेगामा होगा. शहर के बच्चों द्वारा आयोजित इस संगीतमय अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में उनके सिंगिंग टैलेंट की मिसाल दिखेगी.
नीरज श्रीधर के धमाकेदार परफॉर्मेंस से समापन
कार्निवाल के अंतिम दिन 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच मास्टर शेफ कम्पीटिशन का आयोजन होगा, जिसमें शहर की महिलाएं अपनी पाक कला की मिसाल पेश करेंगी. इसी दिन शाम को साढ़े पांच बजे से सवा छह बजे के बीच रैप बैंड हिप ह़ॉप टीवी का परफॉर्मेंस होगा. कार्निवाल का समापन मशहूर प्लबैक सिंगर नीरज श्रीधर के रॉकिंग परफॉर्मेंस से होगा.
आज के कार्यक्रम
शाम 5 बजे से 7 बजे- कलर्स ऑफ इंडिया
शाम 7.30 बजे से 9 बजे-सारेगामा

