
उदित वाणी, जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी जुगसलाई मंडल की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन की अध्यक्षता में जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में सम्पन्न हुई.
बैठक में जुगसलाई वासियों की दशकों पुरानी मांग जुगसलाई ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं इसके निर्माण में संपूर्ण योगदान हेतु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो का 31 दिसंबर को भव्य नागरिक अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार नें कहा कि भारतीय जनता पार्टी समग्र विकास की पक्षधर है औऱ जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो सच्चे अर्थों में विकास पुरुष है.
इस ओवरब्रिज के निर्माण में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो का योगदान किसी से छुपा हुआ नहीं है. उन्होंने कहा कि इन नेताओं के अभिनंदन समारोह का जुगसलाई मंडल का निर्णय निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है. बैठक में विशेष रूप से सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पारीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष जुगसलाई सांसद प्रतिनिधि नागेंद्र पांडेय उपस्थित थे.
अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई वासी होनें के नाते वे जुगसलाई फाटक जाम के दर्द को समझते है. जुगसलाई में ओवरब्रिज निर्माण की मांग कई पीढिय़ों से हो रही है और आज जब यह स्वप्न साकार रूप ले रहा है तो हम जुगसलाई के साथ साथ जमशेदपुर वासियों का भी दायित्व है कि इस स्वप्न को अंजाम तक पहुंचाने वाले कर्मठ नेताओं का नागरिक अभिनंदन करें.
मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन नें कहा कि जिला भाजपा के निर्देशानुसार आगामी 31 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी एवं सांसद विद्युत महतो जी का जुगसलाई में सभी सामाजिक संगठनों एवं आम जनता के द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया जाएगा.
नागेंद्र पांडेय नें कहा कि यह अभिनंदन समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा. इस हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ जुगसलाई के नागरिकों से भी संपर्क स्थापित कर उन्हें भी इस समारोह से जोड़ा जाएगा. मनोज पारीक नें भी मंडल के इस निर्णय की सराहना करते हुए इस समारोह को भव्य बनानें की अपील कार्यकर्ताओं से की.
इस अवसर पर बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष अनमोल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह एवं अन्य नें भी संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से अजजा जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूंदर गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक दीपक निषाद, इंदर जैन, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, पूर्व महामंत्री मुन्ना अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष लिप्पु शर्मा, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश जैन, कार्यसमिति सदस्य मि. बर्णवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री तरविंदर भाटिया, बलबीर कौर, पिंटू सैनी, कोसाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, अभिजीत सरकार, आई टी सेल प्रभारी, मनीष जोशी, अध्यक्ष सुनील साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष, बिमल केवलका, महामंत्री, नितिन झा, आलोक वाजपेयी, विनीत साहू, प्रभाकर प्रसाद, अनूप खां, नीरज शुक्ला, रविंदर भाटिया, राजेश रिंगसिया, कौशल अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, राहुल गोयल, इंदर तिवारी, जगदीश लाल, अनिल सेठ, विकास महतो, राजा सिंह, रोहित बरनवा, तरुण सरकार, पप्पू शर्मा,एवं अन्य उपस्थित थे.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

