
उदित वाणी, रांची: बेरमो के कांग्रेस विधायक सह इंटक नेता कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को ईडी ने समन भेजकर 24 दिसंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
ज्ञात हो कि अनूप सिंह के बयान पर रांची के अरगोड़ा थाने में कांग्रेस के तीन विधायकों के खिलाफ 31 जुलाई को जीरो प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. अनूप सिंह ने जीरो एफआइआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार को गिराने के लिए तीनों विधायकों ने साजिश रची.
इससे पूर्व विधायक डा इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी व राजेश कच्छप को हावड़ा पुलिस द्वारा 50 लाख रूपये नगद के साथ गिरफतार किया गया था.
तीनों विधायकों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को ईडी ने नवम्बर माह में ही टेकओवर किया है. केस टेकओवर कर ईडी मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही है.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

